12 और 13 जनवरी के लिए दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 12-13 जनवरी के लिए दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों तक हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी और सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने दिल्ली में 14-जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।