बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य में रेप की घटनाओं को लेकर कहा है, "बिहार की आबादी 12 करोड़ है...रेप जैसी घटनाएं होती रहती हैं।" उन्होंने कहा, "घटनाएं घट रही हैं लेकिन यह देखना होगा कि सरकार उन घटनाओं पर क्या कार्रवाई कर रही है?" बकौल मांझी, घटनाओं के पीछे विपक्ष की साज़िश हो सकती है।