12 घंटे काम करने के बाद भी सीनियर ने लगाई फटकार, वायरल हुई चैट
हैदराबाद में एक IT कर्मचारी की अपने सीनियर से हुई चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कर्मचारी ने 12 घंटे काम करने के बाद रात 10:30 बजे लॉगआउट कर दिया था। इसके बाद क्लाइंट की छोटी समस्या पर सीनियर ने उसे फटकार लगाई। कर्मचारी ने जवाब दिया कि वह अपनी सेहत और आराम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता।