12 घंटे से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी क्यों ठीक नहीं हो पाई Microsoft की सर्विस?
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में 12-घंटे से ज़्यादा समय से जारी रुकावट की वजह सर्वर पर बढ़ता ट्रैफिक और कॉन्फिगरेशन से जुड़ी समस्या है। कंपनी ने बताया कि सर्वर दोबारा चालू करने पर ट्रैफिक बढ़ने से कुछ सर्वर फिर से काम करना बंद कर देते हैं जिससे रिकवरी में देरी हो रही है। बकौल कंपनी, यह साइबर अटैक नहीं बल्कि तकनीकी गड़बड़ी है।