आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार (12 जनवरी) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान उत्तराखंड के मसूरी और हिमाचल प्रदेश के शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों की तुलना में कम दर्ज किया गया। सफदरजंग (दिल्ली) में 3.2°C तापमान रहा जो इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। मसूरी में 7.7°C और शिमला में 8.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।