वर्ल्ड कप 2027 का दिखा क्रेज, 12 दिन में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने टिकट के लिए किया आवेदन
आईसीसी ने बताया है कि उसे 12-दिन पहले विश्व कप-2027 के टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के बाद से अब तक 142-देशों से डेढ़ करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं। टिकटों के लिए पंजीकरण 21 नवंबर 2026 तक कराया जा सकता है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे।