12 फीट लंबे अजगर ने ओडिशा में विला में बकरी को निगला, उसके फूले हुए पेट का वीडियो आया सामने
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ओडिशा में वन अधिकारियों द्वारा 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किए जाने का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "एक विला में अजगर ने एक बकरी को निगल लिया था जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।" वीडियो में अजगर का फूला हुआ पेट दिख रहा है।