12 फीट लंबे अजगर ने शख्स को जकड़ा, राजस्थान का खौफनाक वीडियो आया सामने
कोटा (राजस्थान) में थर्मल प्लांट पर काम कर रहे एक शख्स के पैर को करीब 12 फीट लंबे अजगर ने जकड़ लिया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अजगर की पकड़ से शख्स को बचा लिया। अजगर ने शख्स को करीब आधे घंटे जकड़े रखा व घटना से जुड़े वीडियो में शख्स दर्द में चीखता-चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है।