12 फरवरी को खुलेगा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज़ का ₹8750 करोड़ का IPO, दोबारा लिस्ट होगी कंपनी
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का करीब ₹8750 करोड़ का आईपीओ 12 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और इसके लिए 14 फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹674-₹708/शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह कंपनी सितंबर 2020 में शेयर बाज़ार से डिलिस्ट हो गई थी और अब 19 फरवरी 2025 को दोबारा लिस्ट होगी।