12 साल की बेटी से ऑस्ट्रिया की डॉक्टर ने मरीज़ की खोपड़ी में कराया छेद, हुई गिरफ्तार

ऑस्ट्रिया में एक ब्रेन सर्जन को गिरफ्तार कर उसपर आपराधिक मुकदमा चलाया जा रहा है क्योंकि उसने कथित तौर पर अपनी 12-वर्षीय बेटी से सर्जरी के दौरान मरीज़ की खोपड़ी में छेद कराया था। जनवरी-2024 की इस घटना की लोगों ने पहचान छिपाकर शिकायत की थी। बकौल डॉक्टर, उसने ड्रिल चलाते समय लड़की को केवल हाथ रखने को कहा था।