बरुईपुर (पश्चिम बंगाल) में 12-वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान उसने पुलिस से हथियार छीनने और गोली चलाने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। 5 जुलाई को एक तालाब से लड़की का शव मिला था।