12 साल बाद रणजी मैच खेलने उतरे विराट कोहली 6 रन बनाकर हुए क्लीन बोल्ड

12 साल बाद रणजी मैच खेलने उतरे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को 6 (15) रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली को मैच के दूसरे दिन दिल्ली की पहली पारी के 28वें ओवर में रेलवे के पेसर हिमांशु सांगवान ने आउट किया। इससे पहले दिन दिल्ली ने रेलवे को 241 रन पर ऑल-आउट कर दिया था।