विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद ट्वीट किया, "सपने सच होते हैं।" 37-वर्षीय कार्तिक ने इससे पहले कहा था कि वह वाकई में टी20 विश्व कप 2022 का हिस्सा बनना चाहते हैं। गौरतलब है, कार्तिक पिछली बार टी20 विश्व कप 2010 की भारतीय टीम में चुने गए थे।