12 से 17 जनवरी के बीच दिल्ली के 20 सरकारी स्कूलों में खुल जाएंगे हेल्थ क्लीनिक

दिल्ली सरकार 12 जनवरी से राष्ट्रीय राजधानी के 20 सरकारी स्कूलों में हेल्थ क्लीनिक स्थापित करने की अपनी पायलट परियोजना शुरू करेगी। सरकार के अनुसार, इन 20 स्कूलों में से 10 में 12 जनवरी से और अन्य 10 में 17 जनवरी से क्लीनिक काम करना शुरू करेंगे। इनमें छात्रों को नियमित स्वास्थ्य जांच व मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिलेगी।