₹1200 करोड़ से अधिक के ड्रग्स के साथ दिल्ली पुलिस ने दो अफगानी नागरिकों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 312.5 किलोग्राम मेथमफेटामिन व 10-किलो हेरोइन ज़ब्त की है। ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ₹1200 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए 22-वर्षीय अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया था।