पेरू के पुरातत्वविदों ने करीब 800-1,200 वर्ष पहले संभवत: बलि दिए गए 8 बच्चों और 12 वयस्कों के अवशेषों को पूर्व-इंकान कजामारक्विला परिसर में खोजा है। अवशेष जिस भूमिगत मकबरे के बाहर मिले वहां एक प्राचीन ममी भ्रूण अवस्था में मिली थी। इन शवों में कुछ ममीकृत व अन्य कंकाल अवस्था में वस्त्रों की विभिन्न परतों में लिपटे मिले हैं।