12,000 लोगों को निकालने के बाद सुंदर पिचाई अपने वेतन में कर सकते हैं भारी कटौती: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई कंपनी से 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद अपने वेतन में भारी कटौती कर सकते हैं। बतौर रिपोर्ट्स, कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग में पिचाई ने कर्मचारियों से कहा है कि 'सीनियर वाइस प्रेसिंडेंट' से ऊपर के पद के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस में भारी कटौती हो सकती है।