inshorts

121 देशों में मिला ओमीक्रॉन वैरिएंट, कुल केस हुए 3.3 लाख से अधिक; सरकार ने शेयर किया मैप

केंद्र सरकार के मुताबिक, 121 देशों में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले रिपोर्ट हुए हैं और इसके कुल मामले 3.3 लाख से अधिक हो गए हैं। सरकार ने एक मैप भी शेयर किया जिसमें यूके में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक (2.1 लाख से अधिक) मामले दिख रहे हैं। दुनियाभर में ओमीक्रॉन से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है।