12-14 आयु वर्ग के 1 करोड़+ बच्चों को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़: स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में 12-14 आयु वर्ग के 1 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, "युवा शक्ति का सामर्थ्य। टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा योद्धाओं को बधाई।" गौरतलब है कि 12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण 16 मार्च को शुरू हुआ था।