केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में 12-14 आयुवर्ग के 2.5 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, इस आयुवर्ग के 8,62,840 बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। गौरतलब है, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 1,86,90,56,607 डोज़ लगाई गई हैं।