122 वर्षों से लगातार जल रहा है कैलिफोर्निया के दमकल केंद्र में लगा बल्ब
लिवरमोर (कैलिफोर्निया) में दमकल केंद्र में ऐसा बल्ब लगा है जो करीब 122 वर्षों से लगातार जल रहा है। बल्ब को 'सेंटेनियल' नाम से जाना जाता है और इसे शेल्बी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने बनाया था। बकौल रिपोर्ट्स, 2001 में काफी धूमधाम से 'सेंटेनियल' का 100वां जन्मदिन मनाया गया था। इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।