सीतापुर (यूपी) में शुक्रवार रात प्रशासन ने एक मंदिर और मस्जिद को जेसीबी से ढहा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सर्विस लेन के लिए साल 1899 से बनी इन मंदिर-मस्जिद को हटाना आवश्यक था और हिंदू-मुस्लिम समुदाय की सहमति के बाद कार्रवाई की गई। प्रशासन ने दूसरी जगह पर मंदिर और मस्जिद बनवाने का आश्वासन दिया है।