inshorts

होली के चलते 15 मार्च की परीक्षा छूटने पर बाद में परीक्षा दे सकेंगे 12वीं के विद्यार्थी: CBSE

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की 15 मार्च की बोर्ड परीक्षा को लेकर होली के मद्देनज़र बड़ा एलान किया है। बोर्ड ने कहा कि कई क्षेत्रों में 15 मार्च को भी होली मनाई जाएगी लेकिन हिंदी की परीक्षा उसी दिन होगी और जो विद्यार्थी उस दिन परीक्षा नहीं दे सकते उन्हें बाद में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।