12वीं के कई छात्रों द्वारा धुंधली आंसर शीट मिलने की शिकायतों के बाद CBSE ने कहा है कि हर शिकायत की जांच की जाएगी। बोर्ड ने इस साल पहली बार On-Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया है जिस पर सटीकता को लेकर सवाल उठे हैं। CBSE के मुताबिक, जिन कॉपियों पर आपत्ति दर्ज होगी उन्हें विषय विशेषज्ञ दोबारा जांचेंगे।