12वीं की छात्रा का राजस्थान में चलती कार में हुआ गैंगरेप, स्कूल जाते समय किया गया अगवा

बीकानेर (राजस्थान) में 12वीं कक्षा की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय छात्रा को कथित तौर पर दो युवकों ने अगवा कर लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक जगह लोगों ने कार को रुकवाया तो आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग निकले। 6 जनवरी की घटना में केस दर्ज हो गया है।