12वीं के छात्र और बीए पास लड़के ने कर दिया सी-सेक्शन, महिला की हुई मौत
अंबेडकर नगर (यूपी) में एक निजी अस्पताल में 12वीं के छात्र और बीए ग्रेजुएट ने एक महिला का सी-सेक्शन (सिजेरियन डिलीवरी) ऑपरेशन कर डाला जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हो गई। फरार चल रहे तथाकथित डॉक्टर और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बेटी को जन्म दिया था।