12वीं पास महिलाओं के लिए यूपी की आंगनबाड़ी में 28,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
'न्यूज़18' के मुताबिक, यूपी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के 28,608 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश दिया है। इनमें 7,068 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और 21,540 पद सहायिका के हैं। इसके लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना ज़रूरी है और आयुसीमा 18-35 वर्ष रखी गई है। इसमें परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।