12वीं पास युवाओं के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर के पदों पर निकाली भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्‍टेनोग्राफर के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी स्‍ट्रीम में 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए एलिजिबल है। कैंडिडेट के पास हिंदी और अंग्रेज़ी में स्‍टेनो और कंप्यूटर टाइपिंग का डिप्‍लोमा या सर्टिफ‍िकेट होना ज़रूरी है।