inshorts

12वीं में 92% लाने वाली NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड

कलाबुर्गी (कर्नाटक) में एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रही 18-वर्षीय छात्रा भाग्यश्री पाटिल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 12वीं में 92% लाने वाली भाग्यश्री के पिता ने कहा, "उसका एनईईटी एग्ज़ाम अच्छा गया था...हो सकता है कि दोबारा परीक्षा देने को लेकर उसके मन में कुछ खयाल आए हों...मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा।"