13% तेज़ी के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे आनंद राठी वेल्थ के शेयर, इस कारण आई तेज़ी
आनंद राठी वेल्थ द्वारा जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए जाने के बाद कंपनी का शेयर का भाव मंगलवार को करीब 13% की तेज़ी के साथ ₹3,321.40 के 52-वीक हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹99.35 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जो पिछले साल के ₹76.3 करोड़ समान तिमाही से करीब 31% अधिक है।