किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, पॉलिसीबाज़ार की रिपोर्ट ने चौंकाया
पॉलिसीबाज़ार के आंकड़ों के मुताबिक, उसके करीब 13% ग्राहक हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम का पूरा भुगतान एक साथ करने के बजाय मासिक या तिमाही किस्तों में कर रहे हैं। इन ग्राहकों का औसत सालाना प्रीमियम या ईएमआई ₹17,500 है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े केवल उसके ग्राहकों से जुड़े हैं और पूरे हेल्थ इंश्योरेंस बाज़ार का प्रतिनिधित्व नहीं करते।