13,700+ पदों वाली SBI क्लर्क भर्ती में चयन होने पर मिलेगी कितनी बेसिक व ग्रॉस सैलरी?

एसबीआई ने क्लर्क [जूनियर असोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट ऐंड सेल्स)] के 13,735 पदों पर भर्ती निकाली है। एसबीआई के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में चयन होने पर शुरुआत में ₹26,730/माह बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं, पोस्टिंग के स्थान के अनुसार भत्तों की राशि अलग-अलग होगी और मुंबई जैसे महानगरों में नए जूनियर असोसिएट्स को ₹46,000/माह ग्रॉस सैलरी मिलेगी।