13 छात्राओं का रेप करने वाले शिक्षक को इंडोनेशिया में हुई उम्रकैद की सज़ा; इनमें से 8 बन चुकी हैं मां
इंडोनेशिया में एक अदालत ने अपनी 13 छात्राओं का रेप करने वाले एक बोर्डिंग स्कूल के शिक्षक हैरी वीरावान को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। हैरी ने 2016-2021 के दौरान 11-16 वर्ष के बीच की उम्र वाली इन छात्राओं का रेप किया था। इनमें से 8 छात्राएं गर्भवती हो गईं थी जो 9 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।