हर साल 13 मार्च को दुनियाभर में वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है। किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंटरनैशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (आईएसएन) और इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (आईएफकेएफ) ने 2006 में विश्व किडनी दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसका मकसद आम लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।