13 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण से किया इनकार, रूसी युद्धपोत से कहा- भाड़ में जाओ

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि देश के स्नेक आइलैंड पर युद्ध के पहले दिन रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण करने से इनकार करने वाले 13 सैनिकों की एक पूरी टीम को मार दिया गया। सैनिकों ने रूस के युद्धपोत से 'भाड़ में जाओ' कहा था। बकौल ज़ेलेंस्की, रूसी सेना राजधानी कीव में प्रवेश कर चुकी है।