फुजियान (चीन) में 13-वर्षीय लड़के ने घर पर ही अपनी मां की डिलीवरी करवाई है। 37 हफ्ते की गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर लड़के ने इमरजेंसी सेंटर में फोन मिलाया था जिसके बाद डॉक्टर लगातार लड़के को निर्देश देते रहे। जब तक डॉक्टर पहुंचे महिला की डिलीवरी हो गई थी। महिला का पति घर पर नहीं था।