13 वर्षीय किशोरी को सोशल मीडिया पर प्रपोज़ करते हुए महाराष्ट्र के किशोर ने दी धमकी; केस दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने 13-वर्षीय क्लासमेट को सोशल मीडिया पर प्रपोज़ करने और धमकी देने को लेकर 8वीं कक्षा के 14-वर्षीय छात्र के खिलाफ पुणे में केस दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने प्रपोज़ल ठुकराने पर किशोरी को गंभीर परिणामों की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, स्कूल की परीक्षाओं के बाद छात्र के अभिभावकों को थाने बुलाया गया है।