13 वर्षीय ब्रिटिश लड़के को गिफ्ट में मिले फेसबुक वीआर सेट से हुई एलर्जी
ब्रिटेन में एक 13-वर्षीय लड़के को क्रिसमस पर उपहार में मिले फेसबुक वीआर सेट से एलर्जी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित के मां के अनुसार, ओक्यूलस क्वेस्ट-2 हेडसेट का उपयोग करने के बाद लड़के की आंखें सूज गई थीं। दरअसल, ओक्यूलस क्वेस्ट-2 एक वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट है जिसपर गेम खेला जा सकता है।