13 साल की रेप पीड़िता ने राजस्थान में मृत बच्ची को दिया जन्म, डिलीवरी के बाद खुद भी तोड़ा दम
डूंगरपुर (राजस्थान) में प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद एक 13-वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि 8-माह की गर्भवती लड़की ने मंगलवार देर रात मृत बच्ची को जन्म दिया और डिलीवरी के आधे घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। बकौल पुलिस, परिजन ने लोक-लाज के डर से पहले रेप की शिकायत नहीं दी थी।