13 साल के ऐथरटन ने रचा इतिहास, यूके में सबसे कम उम्र के सीनियर फुटबॉलर बने

नॉर्दर्न आयरिश फुटबॉल क्लब ग्लेनवन के क्रिस्टोफर ऐथरटन ने यूके में अब तक के सबसे कम उम्र का सीनियर फुटबॉलर बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड फुटबॉल लीग कप में 13-वर्ष और 329-दिन की उम्र में क्लब की सीनियर टीम के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड ईमन कॉलिन्स (14-वर्ष और 323-दिन) के नाम था।