130 साल पुरानी दुर्लभ किताब 2.68 करोड़ रुपये में बिकी, सुअर की खाल से हुई है इसकी बाइंडिंग
130-साल पुरानी दुर्लभ किताब ‘केल्मस्कॉट चौसर’ की एक प्रति न्यूयॉर्क (अमेरिका) में नीलामी के दौरान ₹2.68-करोड़ में बिकी। 1896 में प्रकाशित इस किताब में 87 वुडकट चित्र हैं और इसकी खास प्रति की बाइंडिंग सफेद सुअर की खाल से की गई है। ऐसी केवल 50 प्रतियां तैयार की गई थीं जिनमें इस प्रति के साथ खास बॉक्स भी शामिल था।