13-वर्षीय बेटी का कई बार रेप करने वाले शख्स को मुंबई के कोर्ट ने सुनाई 25 साल जेल की सज़ा

मुंबई के एक स्पेशल कोर्ट ने अपनी 13-वर्षीय बेटी का कई बार रेप करने के दोषी 37-वर्षीय शख्स को 25-साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किशोरी को असीमित पीड़ा देने वाला शख्स किसी भी नरमी का हकदार नहीं है। पीड़िता द्वारा 2021 में अपनी दादी को आपबीती बताने पर यह मामला सामने आया था।