अमेरिका के दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख के रूप में एलन मस्क की भूमिका को चुनौती देते हुए 14 अमेरिकी राज्यों ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और मस्क पर मुकदमा दायर किया है। गौरतलब है, मस्क-ट्रंप ने कम-से-कम 10,000 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। एक शिकायतकर्ता ने कहा, "मस्क एक-क्लिक से पूरे विभाग को खत्म कर सकते हैं।"