14 घंटे काम करने के बाद रात 2:45 बजे मेसेज का जवाब न देने पर हुई शिकायत: महिला कर्मचारी
रेडिट पर 24-वर्षीय एक महिला कर्मचारी ने बताया है कि उसकी लीड ने रात 2:45 बजे मेसेज का जवाब न देने पर शिकायत कर दी जबकि वह 14 घंटे काम कर चुकी थी। उसने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने उसे सलाह देते हुए कहा कि नौकरी से इस्तीफा दे दो।