14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले राजा पटेरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की कोर्ट ने ज़मानत अर्ज़ी खारिज कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रदेश कांग्रेस समिति ने राजा पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनके बयान को आपत्तिजनक व निंदनीय माना है।