inshorts

14 भारतीय स्टार्टअप्स ने 2023 के शुरुआती 3 हफ्तों में की 2,100 कर्मचारियों की छंटनी: खबर

'मनीकंट्रोल' द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 के शुरुआती तीन हफ्तों में भारत में करीब 14 स्टार्टअप्स ने 2,100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इन स्टार्टअप्स में डंज़ो, शेयरचैट, ओला, स्विगी और लीड भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में 60 से अधिक स्टार्टअप्स ने 20,500 से ज़्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी।