पुलिस के अनुसार, खुद को डॉक्टर या वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर 14 महिलाओं से शादी कर उनके पैसे लेकर फरार होने के आरोप में 54-वर्षीय शख्स को भुवनेश्वर (ओडिशा) में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दिल्ली, पंजाब, असम समेत सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की महिलाओं से ठगी की जिनमें एक आईटीबीपी अधिकारी, एक वकील और एक डॉक्टर शामिल हैं।