14 लाख ईरानी रियाल का हुआ 1 डॉलर, ईरान की मुद्रा में कैसे आई ऐतिहासिक गिरावट?
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई है। 1 डॉलर की कीमत करीब 14.2 लाख रियाल तक चली गई जिससे देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध, क्षेत्रीय तनाव, बढ़ती महंगाई, विदेशी निवेश में गिरावट और सरकार की आर्थिक नीतियों पर भरोसे की कमी ने रियाल को कमज़ोर किया है।