14 लाख से अधिक केरल निवासियों को 'वंदे भारत' मिशन के तहत विदेशों से लाया गया वापस: सरकार

केंद्र सरकार ने बताया है कि कोविड-19 के दौरान शुरू 'वंदे भारत मिशन' के तहत विभिन्न देशों से केरल के 14.1 लाख नागरिकों को वापस लाया गया। वहीं, दिल्ली के 13.3 लाख नागरिकों को वापस लाया गया जो कि दूसरी सबसे बड़ी संख्या थी। सरकार के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात से सबसे अधिक 25.4 लाख भारतीयों को वापस लाया गया।