रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु की एक 14-वर्षीय नाबालिग लड़की की कर्नाटक के 29-वर्षीय मज़दूर से जबरन शादी करवा दी गई। मायके लौटी लड़की ने जब ससुराल वापस जाने से इनकार किया तो उसका पति उसे जबरन गोद में उठाकर ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़की के माता-पिता और ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया है।